Home / Entertainment / ‘सा रे गा मा पा’ में शिवानी की परफॉर्मेंस ने कुमार सानू को किया भावुक, छुए पैर और गिफ्ट की लग्जरी घड़ी

‘सा रे गा मा पा’ में शिवानी की परफॉर्मेंस ने कुमार सानू को किया भावुक, छुए पैर और गिफ्ट की लग्जरी घड़ी

ख़बर शेयर करें:

नई दिल्ली, 13 नवम्बर, 2026: संगीत की खासियत ही यही है कि यह पीढ़ियों को जोड़ता है और दिल को छू लेने वाले ऐसे पल रचता है, जो परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद भी याद रहते हैं। इसी खूबसूरत रिश्ते को दिखाने के लिए ज़ी टीवी का ‘सा रे गा मा पा 2026’ चिल्ड्रन्स डे के मौके पर एक खास एपिसोड लेकर आ रहा है। ‘हिंदुस्तान का संगीतस्तान’ बनने के अपने वादे को पूरा कर रहा यह मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इस बार कुछ ऐसे यादगार पल लेकर आएगा, जो दर्शकों को भावुक कर देंगे। इस एपिसोड में दिग्गज गायक और शो के जज कुमार सानू कंटेस्टेंट शिवानी की परफॉर्मेंस देखकर इतने प्रभावित होंगे कि अपनी भावनाएँ रोक नहीं पाएँगे।

शूटिंग के दौरान शिवानी ने अपने पिता शिवदास स्वामी के साथ मंच पर ‘काहे छेड़े’ गाने पर खूबसूरत प्रस्तुति दी। पिता और बेटी की इस जुगलबंदी ने सभी जजों का दिल जीत लिया। जावेद अली भी उनकी परफॉर्मेंस से इतने प्रभावित हुए कि उनके मुँह से निकल पड़ा, “ये क्या देख लिया, रोंगटे खड़े हो गए!” दोनों की इस प्रस्तुति में संगीत के प्रति प्यार के साथ पिता और बेटी का खास रिश्ता भी खूबसूरती से नजर आया।

लेकिन, इस परफॉर्मेंस का सबसे खास पल तब आया, जब कुमार सानू शिवानी की गायकी देखकर भावुक हो गए। इतनी कम उम्र में इतना मुश्किल गाना इतनी खूबसूरती से गाने की उनकी काबिलियत ने कुमार सानू को हैरान कर दिया। शूटिंग के दौरान शिवानी की तारीफ करते हुए, उन्होंने कहा, “सच कहूँ, तो इतनी छोटी उम्र में उन्होंने जिस तरह यह गाना गाया, मुझे लगा कि यह ओरिजिनल रिकॉर्डिंग से भी बेहतर था। इसमें कोई शक नहीं कि वो वाकई लाजवाब हैं। लेकिन, इतनी कम उम्र में एक जगह बैठकर, बिना किसी गलती के, एक ही टेक में इतना मुश्किल गाना गा देना लगभग नामुमकिन है। मुझे नहीं पता कि उन्हें किसका दिव्य आशीर्वाद मिला है, लेकिन इतना जरूर है कि उन पर उनके माता पिता का आशीर्वाद है।”

शिवानी की परफॉर्मेंस से कुमार सानू इतने प्रभावित हुए कि वे खुद उनके पास पहुँचे, उनके पैर छुए और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। इस पल को और खास बनाते हुए उन्होंने शिवानी को प्यार और तारीफ के तौर पर नीले और सफेद रंग की एक लग्जरी घड़ी भी गिफ्ट की। कुमार सानू का यह खास तोहफा देखकर शिवानी भी भावुक हो गईं।

इस एपिसोड में शिवानी के पिता और शंकर महादेवन के बीच एक खास म्यूज़िकल जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी। दोनों की यह संगीत भरी मुलाकात चिल्ड्रन्स डे के जश्न में एक और रंग जोड़ेगी। इस जुगलबंदी के माध्यम से अलग अलग पीढ़ियों के कलाकारों को संगीत के मंच पर एक साथ सुर मिलाते देखना दिलचस्प होगा।

शानदार गायकी, पिता और बेटी के दिल छू लेने वाले पल, खास म्यूज़िकल जुगलबंदियाँ और जजों के प्यार भरे अंदाज से सजा ‘सा रे गा मा पा 2026’ का चिल्ड्रन्स डे स्पेशल एपिसोड संगीत, हँसी और भावनाओं से भरी एक यादगार शाम लेकर आएगा।

देखना न भूलें ‘सा रे गा मा पा 2026’, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी और हिंदी ज़ी5 पर।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *