Home / Chhattisgarh / Drivers Strike 2026 : 12 नवंबर को पूरे देश में ‘स्टेरिंग छोड़ो अभियान’ का ऐलान, प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद !

Drivers Strike 2026 : 12 नवंबर को पूरे देश में ‘स्टेरिंग छोड़ो अभियान’ का ऐलान, प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद !

ख़बर शेयर करें:

रायपुर। Drivers Strike 2026 : दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद भी छत्तीसगढ़ के कई निजी स्कूल 12 नवंबर को बंद रह सकते हैं। इसकी वजह देशभर में वाहन चालकों की प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल है। हड़ताल के चलते निजी स्कूलों की बसों का संचालन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में मध्यम और बड़े निजी स्कूलों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर 12 नवंबर को अवकाश की जानकारी दी है। हालांकि, स्कूलों की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

12 नवंबर को नहीं चलेंगी निजी स्कूलों की बसें

अखिल भारतीय ड्राइवर जॉइंट कमेटी के आह्वान पर 12 नवंबर 2026 को देशभर में ‘स्टेयरिंग छोड़ो अभियान’ के तहत एक दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। कमेटी का कहना है कि ड्राइवरों की लंबित मांगों, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान नहीं दिए जाने के विरोध में यह कदम उठाया जा रहा है। हड़ताल में बस और ट्रक सहित विभिन्न वाहनों के चालक शामिल होंगे। इसका असर निजी स्कूलों की परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ेगा।

रायपुर में 926 निजी स्कूल, करीब एक हजार बसें

राजधानी रायपुर में करीब 926 निजी विद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग एक हजार स्कूल बसें चलती हैं। प्रदेशभर में निजी स्कूलों की करीब 8 हजार बसें संचालित होने की जानकारी दी गई है। छोटे निजी स्कूलों में आमतौर पर बस सुविधा नहीं होती, जबकि मध्यम और बड़े स्कूल अपने विद्यार्थियों के लिए बसों का संचालन करते हैं।

निजी स्कूल संघ के अनुसार, बसों का संचालन नहीं होने के कारण मध्यम और बड़े स्कूल 12 नवंबर को अवकाश देने की तैयारी में हैं। वहीं, जिन छोटे स्कूलों में बस सुविधा नहीं है, वे नियमित रूप से खुल सकते हैं। शासकीय और निजी स्कूलों में दीपावली अवकाश 11 नवंबर तक घोषित है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *