Home / Chhattisgarh / एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घुमते देख भड़का आरोपी, दोस्तों के साथ गैरेज में घुसकर चाकू से किया हमला, 3 घायल

एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घुमते देख भड़का आरोपी, दोस्तों के साथ गैरेज में घुसकर चाकू से किया हमला, 3 घायल

ख़बर शेयर करें:

दुर्ग. एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घुमते देखना आरोपी को इतना नागवार गुजरा कि उसने दोस्तों के साथ मिलकर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने पहले दोनों का पीछा किया और गैरेज में घुसकर जान चाकू से हमला कर दिया.  इस दौरान गैरेज संचालक और उसका भाई भी हमले का शिकार हो गए. घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है.

एक्स गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देखकर किया हमला

यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र की स्मृतिनगर चौकी का है. जानकारी के अनुसार, नागेंद्र सोमंकर की एक्स गर्लफ्रेंड सारांश सिंह नामक युवक के साथ घूम रही थी. दोनों को साथ देखकर नागेंद्र कथित तौर पर भड़क गया. इसके बाद उसने अजय ठाकुर समेत अन्य साथियों के साथ मिलकर उनका पीछा किया. खुद को बचाने के लिए सारांश सिंह अपनी महिला मित्र के साथ कारफाई नामक गैरेज में घुस गया. आरोप है कि पीछा करते हुए आरोपी भी गैरेज में पहुंच गए और वहां सारांश पर चाकू से हमला कर दिया.

गैरेज में हंगामा और मारपीट होते देखकर संचालक आनंद शर्मा और उनके भाई मनीष शर्मा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इस दौरान आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया. हमले में मनीष शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं. तीनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मोबाइल छीनकर फरार हुए आरोपी

वारदात के बाद आरोपी ने सारांश सिंह का मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद सभी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. नागेंद्र सोमंकर, अजय ठाकुर समेत अन्य लोगों पर चाकूबाजी का आरोप लगा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *