Home / Chhattisgarh / बेमेतरा में पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 16 चालकों पर कार्रवाई; 5 हजार रुपये वसूला समन शुल्क

बेमेतरा में पुलिस का विशेष वाहन चेकिंग अभियान, 16 चालकों पर कार्रवाई; 5 हजार रुपये वसूला समन शुल्क

ख़बर शेयर करें:

बेमेतरा, 06 नवंबर 2026। आगामी त्योहारों को देखते हुए बेमेतरा पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलेभर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया है। SP त्रिलोक बंसल के निर्देशन में प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है।

अभियान के तहत 5 नवंबर 2026 को पुलिस ने कुल 16 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 5 हजार रुपये समन शुल्क वसूला। इनमें थाना नवागढ़ में 1 चालान, चौकी संबलपुर में 3 चालान और यातायात बेमेतरा में 12 चालान किए गए।

कार्रवाई के दौरान खतरनाक स्थिति में वाहन खड़ा करने, मौके पर वाहन के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने, बिना नंबर प्लेट और बिना लाइसेंस वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए।

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देशन तथा अतिरिक्त SP डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का और एसडीओपी बेरला रुचि वर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीम तेज रफ्तार, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन चालकों पर भी नजर रख रही है।

बेमेतरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन निर्धारित गति सीमा में चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नागरिकों से सहयोग करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम लोगों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *