Home / Chhattisgarh / दीपावली पर दो दिन बंद रहेगा रायपुर का जंगल सफारी और जू, 10-11 नवंबर को पर्यटकों की एंट्री पर रोक

दीपावली पर दो दिन बंद रहेगा रायपुर का जंगल सफारी और जू, 10-11 नवंबर को पर्यटकों की एंट्री पर रोक

ख़बर शेयर करें:

रायपुर, 05 नवंबर 2026। दीपावली के त्योहार को देखते हुए रायपुर स्थित जंगल सफारी एवं जू प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर दो दिनों के लिए प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। जारी आदेश के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को जंगल सफारी एवं जू पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान पर्यटकों को भ्रमण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन ने यह फैसला वन्यजीवों की सुरक्षा और सरकारी संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाने के उद्देश्य से लिया है। दीपावली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इस संबंध में कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित दोनों दिनों तक जंगल सफारी और जू पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे।

ऐसे में दीपावली के दौरान जंगल सफारी और जू घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों को अपनी यात्रा का कार्यक्रम बदलना होगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *