Home / Chhattisgarh / धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, ओडिशा से लाया 550 बोरी धान जब्त

धान खरीदी से पहले प्रशासन अलर्ट, ओडिशा से लाया 550 बोरी धान जब्त

ख़बर शेयर करें:

धमतरी। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने अवैध धान परिवहन और खपाने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में धमतरी जिले में एसडीएम मनोज मरकाम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धान से भरी दो गाड़ियों को जब्त किया है। दोनों वाहनों से करीब 550 बोरी धान बरामद किया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जब्त किया गया धान ओडिशा से छत्तीसगढ़ लाया गया था। इसे नगरी क्षेत्र के एक राइस मिल में खपाने की तैयारी थी। सूचना मिलने के बाद एसडीएम मनोज मरकाम ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को पकड़ लिया।

ओडिशा से धान लाकर खपाने की थी तैयारी

बताया जा रहा है कि हर साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्यों विशेषकर ओडिशा से बड़ी मात्रा में धान छत्तीसगढ़ लाकर खपाने की शिकायतें सामने आती हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर निगरानी बढ़ा दी है। प्रशासन द्वारा जब्त धान के संबंध में आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में मंडी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। धान खरीदी से पहले प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान कारोबारियों और तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

कोलियारी में भी 10.40 क्विंटल धान जब्त

नगरी के अलावा कोलियारी में भी प्रशासन की टीम ने अवैध धान जब्त किया है। कोलियारी के सुयश ट्रेडिंग में अवैध धान भंडारित किया गया था, जहां से 10.40 क्विंटल धान जब्त किया गया।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *