Home / Chhattisgarh / केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

ख़बर शेयर करें:

रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। माता के निधन की खबर के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रवार को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, काशी बाई पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थीं और भोपाल एम्स में उनका उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है। काशी बाई का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित पैतृक गांव जैत में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित था, लेकिन माता के निधन के कारण उनका दौरा रद्द कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोक की इस कठिन घड़ी में परिवार को दुख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करें।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *