Home / Madhya Pradesh / Big BREAKING: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले; कई जिलों के बदले गए एसपी

Big BREAKING: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले; कई जिलों के बदले गए एसपी

ख़बर शेयर करें:

भोपाल। मध्य प्रदेश से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य शासन ने देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 12 अधिकारियोंके तबादले कर दिए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं।

प्रमुख तबादलों की सूची:

  • ऋषुवर कुमार सिंह: अलीराजपुर एसपी से हटाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल भेजा गया है।
  • दीपक कुमार शुक्ला: 32वीं वाहिनी विसबल, उज्जैन से स्थानांतरित कर नर्मदापुरम का नया एसपी बनाया गया है।
  • साईकृष्ण थोटा: नर्मदापुरम एसपी से अब पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • वीरेंद्र जैन: बैतूल एसपी से तबादला कर भोपाल नगर पुलिस में पुलिस ट्रैफिक एसपी बनाया गया है।
  • निवेदिता नायडू: पन्ना एसपी से हटाकर 10वीं वाहिनी विसबल, सागर भेजा गया है।
  • अंकित जायसवाल: रेल एसपी भोपाल से स्थानांतरित कर हरदा एसपी बनाया गया है।
  • अमित सक्सेना: पुलिस मुख्यालय भोपाल से बैतूल का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
  • सत्यसाची सराफ: सायबर सेल इंदौर से पन्ना एसपी की कमान सौंपी गई है।
  • समर वर्मा: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन से अलीराजपुर के नए एसपी बनाए गए हैं।
  • अभिषेक आनंद: 15वीं वाहिनी विसबल, इंदौर की जिम्मेदारी के साथ-साथ पीटीसी (PTC) इंदौर के पुलिस अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • श्रुतकीर्ति सोमवंशी: 21वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही उन्हें 14वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • शशांक: हरदा एसपी से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) पदस्थ किया गया है।
ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *