Home / Chhattisgarh / राष्ट्र की प्रगति का आधार है संगठित समाज : उमेंद राम

राष्ट्र की प्रगति का आधार है संगठित समाज : उमेंद राम

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 28 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दीपका नगर का विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। घोष के साथ निकले पथ संचलन का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवारी बाजार स्थित सांस्कृतिक मंच पर भारत माता, आद्य सर संघ चालक और गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक प्रार्थना की गई।

आयोजन में अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम में जिला प्रचारक उमेंद्र राम साहू ने अपने उद्बोधन में समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक एकता और समाज के प्रत्येक वर्ग को जोडऩे की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। समाज में परस्पर सहयोग, समरसता और सेवा भाव को बढ़ावा देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। कार्यक्रम में नगर संघ चालक लल्लू सिंह सहित कार्यवाह और काफी संख्या में स्वयंसेवक व समाज के लिए काम करने वाले बंधुजन उपस्थित हुए।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *