Home / Entertainment / ‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’, शाहरुख खान ने फिल्म ‘किंग’ का नया दमदार पोस्टर किया रिलीज़!

‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’, शाहरुख खान ने फिल्म ‘किंग’ का नया दमदार पोस्टर किया रिलीज़!

ख़बर शेयर करें:

‘किंग’ बनकर छाए शाहरुख खान, ‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ कहकर दिखाई अपनी नए पोस्टर में जबरदस्त झलक

मुंबई। शाहरुख खान ने अपने सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्म किंग के नए पावर पैक्ड पोस्टर के साथ माहौल को गर्म कर दिया है। बता दें कि पोस्टर में एक्शन, इंटेंसिटी और रोमांस की झलक देखने मिल रही है। इस एक्शन इंटीरियनर के नए पोस्टर में होठों में गुलाब दबाएं और आंखों में आग लिए शाहरुख खान बिल्कुल ही अलग और जबरदस्त अवतार में उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/De–1PuIdC3/?srtk=ZDVhYzFlOWxkYmZm

शाहरुख द्वारा रिलीज़ किए गए नए पोस्टर में किंग की लार्जर देन लाइफ अपील महसूस की जा सकती है। यह पोस्टर फैंस को एक और वजह दे रहा है कि क्यों वे सुपरस्टार के नए अवतार को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करें।

सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्टेड और रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मरफ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस, किंग दुनिया भर के सिनेमाघर में 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *