Home / Chhattisgarh / अनुराग शर्मा की सुरमयी प्रस्तुति से गूंजेगा कथरीमाल का दशहरा, रावण दहन के साथ होगी भव्य सांस्कृतिक संध्या

अनुराग शर्मा की सुरमयी प्रस्तुति से गूंजेगा कथरीमाल का दशहरा, रावण दहन के साथ होगी भव्य सांस्कृतिक संध्या

ख़बर शेयर करें:

कोरबा/करतला, 27 अक्टूबर। दशहरा पर्व को लेकर ग्राम कथरीमाल में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आदर्श नवयुवक सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति, कथरीमाल द्वारा इस वर्ष भी भव्य दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को रात्रि 9 बजे से दशहरा मैदान, कथरीमाल में आयोजित होगा।

समिति ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में रावण दहन, जगराता एवं आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जसगीत गायक अनुराग शर्मा अपनी संगीतमय प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोहेंगे।

आयोजन में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ बरपाली मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

दशहरा उत्सव समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है। समिति का कहना है कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं बल्कि गांव की सांस्कृतिक परंपरा, सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *