Home / Entertainment / अर्जुन कपूर ने लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की जमकर तारीफ की, कहा- मस्ती और हंसी से भरपूर है फिल्म

अर्जुन कपूर ने लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की जमकर तारीफ की, कहा- मस्ती और हंसी से भरपूर है फिल्म

ख़बर शेयर करें:

मुंबई। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर लव रंजन की फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ की तारीफ की और फिल्म में नजर आ रहे नए कलाकारों के टैलेंट और एनर्जी की सराहना की।

लव रंजन और अंकुर गर्ग के लेखन और निर्माण में बनी और अनुज सैनी के निर्देशन में तैयार हुई फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे नए कलाकार नजर आ रहे हैं।

फिल्म अपनी एनर्जी, ह्यूमर और आज के रिश्तों को आसान और दिलचस्प अंदाज में दिखाने के लिए दर्शकों का दिल जीत रही है। दर्शकों और समीक्षकों ने भी इस फिल्म को रोमांटिक कॉमेडी के जॉनर में एक ताजगी भरी पेशकश बताया है। फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इसी बीच अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। फिल्म के मजेदार पलों और इमोशनल कहानी से प्रभावित होकर अर्जुन ने लिखा,

“इसे देखकर बहुत मजा आया!!! शुरुआत से ही यह फिल्म हंसी और मस्ती से भरपूर है, लेकिन अंत तक आते-आते यह एक इमोशनल सफर बन जाती है… इस फिल्म के जरिए सामने आ रहे सभी नए टैलेंट और एनर्जी को बहुत-बहुत बधाई 🫶”

अर्जुन कपूर की यह तारीफ दिखाती है कि फिल्म किस तरह दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी जोड़ती है। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की तारीफ और सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी के साथ, लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ इस सीजन की पसंदीदा रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों में अपनी जगह बनाती नजर आ रही है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *