Health Tips: नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को सेहत संबंधी कई समस्याएं होती हैं। उन्हें थकान, कमोजरी और पाचन से जुड़ी कई परेशानियों से जूझना पड़ता है। हेवी फूड्स, चाय-कॉफी, जंक फूड्स खाने से बचना चाहिए। आज इस आर्टिकल में जानेंगे कि नाइट शिफ्ट के दौरान कौन-से फूड्स हेल्थ के लिए जरूरी है। अगर आप भी नाइट शिफ्ट करते हैं, तो न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन रुजुता दिवेकर से टिप्स ले सकते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर हेल्दी डाइट टिप्स शेयर की हैं।
डायटीशियन रुजुता दिवेकर के अनुसार, नाइट शिफ्ट में लोग भूख मिटाने के लिए बर्गर, पिज्जा, कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स खाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है। अगर आप नाइट शिफ्ट करते हैं, तो घर से मिल्ट्स खाकर जाएं। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मददगार है। नाइट शिफ्ट के दौरान खाने का विशेष ख्याल रखें। अधिक मात्रा में अनहेल्दी फूड्स खाने से आपको नींद आ सकती है।
- ऊर्जावान रहने के लिए आप छाछ, ताजे फलों का जूस, शरबत आदि पी सकते हैं। इससे आप सिर दर्द, ब्लोटिंग, एसिडिटी से राहत पा सकते हैं।
- चाहें तो आप फ्रूट सलाद या हेल्दी स्नैक्स जैसे पनीर रोल, वेजिटेबल सैंडविच भी खा सकते हैं।
नाइट शिफ्ट के बाद किन फूड्स को करें डाइट में शामिल
- नाइट शिफ्ट के बाद आप अपनी डाइट में फ्रूट्स जरूर शामिल करें। इसके लिए आप केला या आम खा सकते हैं।
- गुलकंद के साथ पानी या दूध भी पी सकते हैं। पूरे दिन फ्रेश रहने के लिए 3 बार सूर्य नमस्कार करें।
- अक्सर लोग नाइट शिफ्ट करने के बाद घर आकर सो जाते हैं। आप इससे एसिडिटी, सिर दर्द, कब्ज से परेशान हो सकते हैं। इसलिए नाइट शिफ्ट के दौरान हेल्दी डाइट जरूर फालो करें। हल्का खाना खाएं और ऑयली फूड्स खाने से परहेज करें।


