Home / Chhattisgarh / पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास

पूर्व विधायक शैलेश पांडेय का BJP पर निशाना, कहा- नेताओं में आपस में नहीं बन रही, इसलिए नहीं हो सका बिलासपुर का विकास

ख़बर शेयर करें:

बिलासपुर। शहर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं में आपस में नहीं बन रही, जिसके चलते बिलासपुर का विकास नहीं हो सका। छत्तीसगढ़ में भाजपा को सरकार चलाते 18 साल हो गए, लेकिन बिलासपुर के जनप्रतिनिधियों ने यहां के समुचित विकास पर ध्यान नहीं दिया, न ही बिलासपुर की जनता की आवाज उठाते।

पूर्व विधायक ने प्रेस क्लब के पहुना कार्यक्रम में कहा- शहर में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, निर्बाध बिजली आपूर्ति और विकास कार्यों के लिए केंद्र से अधिक फंड लाना प्राथमिकता होगी। दोबारा विधायक बनने का अवसर मिला तो इन मुद्दों पर काम करूंगा।

उन्होंने बारिश में जलभराव का स्थायी समाधान और बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से राहत दिलाने पर जोर दिया। बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, नाइट लैंडिंग और उड़ान सेवाओं के संचालन के लिए विधानसभा में मुद्दा उठाने की जानकारी दी। नदी को बिलासपुर की पहचान बताते हुए संरक्षण, जल निकासी और शहरी विकास की दीर्घकालिक योजना पर बल दिया। नगर निगम सीमा विस्तार और बी-ग्रेड सिटी का दर्जा दिलाने के प्रयासों का उल्लेख किया।

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा तथा कंप्यूटर शिक्षा और ई-गवर्नेंस के प्रयासों को रेखांकित किया। कोरोना काल में जरूरतमंदों की सहायता और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। पांडेय ने कहा कि शहर की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय और निरंतर प्रयास जरूरी है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *