Home / Chhattisgarh / जांजगीर-चांपा: 5 साल से फरार मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने भेजा जेल

जांजगीर-चांपा: 5 साल से फरार मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने भेजा जेल

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर-चांपा, 10 अक्टूबर। जिले में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलमुला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट के मामले में पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मंगलू राम गोंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

SP विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपियों और स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने स्थायी वारंटी मंगलू राम गोंड की तलाश कर उसे 10 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *