Home / Chhattisgarh / कोरबा निगम को मिला फूड सेफ्टी हब का प्रमाण

कोरबा निगम को मिला फूड सेफ्टी हब का प्रमाण

ख़बर शेयर करें:

कोरबा 09 अक्टूबर 2026 – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार एवं भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के द्वारा ’’ ईट राईट स्ट्रीट फूड हब ’’ के तहत कोरबा को ’’ चटकारा चौपाटी कोरबा ’’ के तहत नगर पालिक निगम कोरबा को फूड सेफ्टी एण्ड स्टैण्डर्ड अथारिटी आफ इंडिया द्वारा तय गाईडलाईन के अनुसार 31 मार्च 2026 से 30 मार्च 2028 तक की अवधि के लिये किया गया है।


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के द्वारा प्रदत्त प्रमाण को शहर के प्रथम नागरिक व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत के हाथों नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय को प्रदान किया गया है।

इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य अशोक चावलानी, पार्षद चन्द्रलोक सिंह, कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सचिन तिवारी, संजय सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *