Home / Chhattisgarh / जांजगीर-चांपा में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

जांजगीर-चांपा में स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा बरामद

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर चांपा, 08 अक्टूबर । जांजगीर-चांपा में स्कूटी चोरी के मामले में नैला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, नैला वार्ड क्रमांक 03 निवासी जमुना बाई चंदेलिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बेटे अनिल चंदेलिया की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 11 BN 6099 चोरी हो गई है। घटना 16 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे की बताई गई। परिवार ने स्कूटी को घर के सामने खड़ा किया था और रात में घर के अंदर सो गया। सुबह उठने पर स्कूटी मौके से गायब मिली।

शिकायत के आधार पर नैला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की एक्टिवा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर नवल वर्मा (28 वर्ष), निवासी चांटीडीह वार्ड नंबर 43, माई मंदिर के पास, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर को पकड़ा।

पूछताछ और जांच के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा CG 11 BN 6099 बरामद कर जब्त की गई। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

यह कार्रवाई SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *