Home / Chhattisgarh / जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, 3 अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई; 50,300 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त

जुआ खेलते 11 आरोपी गिरफ्तार, 3 अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई; 50,300 रुपये नकद और ताश की 52 पत्तियां जब्त

ख़बर शेयर करें:

जांजगीर-चांपा, 08 अक्टूबर 2026। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम कोटगढ़ और ग्राम बाना में दबिश देकर आरोपियों को सार्वजनिक स्थान पर कटपत्ती नामक जुआ खेलते हुए पकड़ा। तीन अलग-अलग प्रकरणों में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 50,300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और बोरा फट्टी बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ और ग्राम बाना में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर कटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बताए गए स्थानों पर दबिश दी।

पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे 11 लोगों को पकड़ा। कार्रवाई में तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप टंडन (40), राजकुमार मिरी (35), श्याम कार्तिक (38), अजय कंवट (39), कुश कुमार अंचल (29), अमरकांत कुर्रे (30), शिव कुमार (38), सोमू भारती (23), मनीराम साण्डे (42), विवेकी मिरी (32) और बाली कुमार कंवर (44) के रूप में हुई है। सभी आरोपी अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ और ग्राम बाना के रहने वाले बताए गए हैं।

यह कार्रवाई SP विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त SP डॉ. युलैंण्डन यार्ड के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ. मेघलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षक जय कुमार साहू और प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में एसडीओपी डॉ. मेघलेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नितिन चंद्रवंशी सहित आरक्षक सुरेन्द्र प्रताप कश्यप, शैलेन्द्र राठौर, शोभनारायण साहू, महेन्द्र राज, बसंत साहू, बाल्मीकि राठौर और रमेश भारद्वाज का योगदान रहा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *