Home / Entertainment / ‘तुंबाड’ के 8 साल पूरे होने पर सोहम शाह ने लिखा इमोशनल नोट, फैंस से की खास क्रिएशन्स शेयर करने की अपील

‘तुंबाड’ के 8 साल पूरे होने पर सोहम शाह ने लिखा इमोशनल नोट, फैंस से की खास क्रिएशन्स शेयर करने की अपील

ख़बर शेयर करें:
  • ‘तुंबाड’ के 8 साल पूरे: सोहम शाह ने फैंस के नाम लिखा दिल छू लेने वाला नोट, मांगी फिल्म से जुड़ी उनकी क्रिएटिविटी

तुम्बाड की रिलीज़ को आज यानी 12 अक्टूबर को 8 साल पूरे हो चुके हैं और इस खास मौके पर एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने फैंस को फिल्म की शानदार दुनिया के बारे में अपनी क्रिएटिव सोच साझा करने के लिए प्रोत्साहित करते है आमंत्रित किया है।

तुम्बाड बिना किसी शक एक अनोखी लोककथा पर आधारित फ़ैंटेसी फिल्म है, जिसे दर्शकों ने न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर अनुभव किया है, बल्कि उसपर अपना प्यार भी बरसाया है। बीते कई सालों में फिल्म ने कल्ट फॉलोइंग अपने नाम की है, और साथ ही हर बीतते समय के साथ इसका रेपुटेशन बढ़ता ही रहा है। फिल्म साल 2024 में दोबारा रिलीज़ हुई थी, जिसने इसकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है। फिल्म ने अपनी री-रिलीज़ के साथ न सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन किया है बल्कि शानदार कमाई करते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन री-रिलीज़ेज़ में से एक बनकर सामने आई है। इस तरह से कहना होगा कि फिल्म इन एक बड़ा और नया बेंचमार्क्स सेट किया है।

अब जब 12 अक्टूबर को ‘तुंबाड’ अपनी 8वीं सालगिरह को चिन्हित कर रही है। ऐसे में एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने सोशल मीडिया पर पॉपुलर कल्चर में ‘हस्तर’ की दुनिया को ज़िंदा रखने वाले फ़ैन्स को अपना आभार व्यक्त किया है। शाह ने एक खास नोट साझा करते हुए जाहिर किया है कि किस तरह से वे कई साल से लगातार मिले रहे ढेर सारे समर्थन और प्यार से बेहद प्रभावित हुए हैं।

सोहम ने इस अहम मुकाम और उन उत्साही फैंस का जश्न मनाते हुए, जिन्होंने ‘तुम्बाड’ को सिनेमा की दुनिया में एक यादगार और हमेशा रहने वाली फिल्म बनाया है, के लिए एक क्रिएटिव ग्राफ़िक पोस्ट करते हुए एक पर्सनल संदेश भी लिखा है: “8 साल पहले ‘तुंबाड’ का सफर शुरू हुआ था। और किसी तरह यह सफर कभी खत्म ही नहीं हुआ। यह आपके साथ बना रहा। आपकी बातचीत में, आपकी अलग-अलग बातचीत में, आपकी कला में और उन अनगिनत तरीकों में, जिनसे आपने इस दुनिया को बार-बार नए तरीके से देखा। इसके लिए मैं बस आपको शुक्रिया कह सकता हूं। ‘तुंबाड’ के 8 साल पूरे होने पर मैं उन सभी लोगों का जश्न मनाना चाहता हूं, जिनके प्यार ने इतने सालों तक इसकी दुनिया को जिंदा रखा है। अपना खुद का ‘8 इयर्स ऑफ तुंबाड’ तैयार करें। इसे ड्रॉ करें। पेंट करें। बनाएं। अपने अंदाज में दोबारा इमैजिन करें। कोई नियम नहीं हैं। बस आपकी कल्पना होनी चाहिए। अपनी आर्टवर्क पर @Shah_Sohum को कोलैबोरेशन रिक्वेस्ट भेजें और @SohumShahFilms को टैग करें। मैं सभी एंट्रीज देखूंगा और आपके कुछ काम को अपने पेज पर शेयर करना चाहूंगा। इस बार मैं आपकी नजरों से ‘तुंबाड’ की दुनिया देखना चाहता हूं। विथ लव, सोहम”

इमेज के साथ, सोहम ने बेहद प्यारा कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने फैनडम के लिए प्यार को दोहराते हुए लिखा है: “❤️ #8YearsOfTummbad”

इस कदम से सिनेमा की दुनिया के लोग सीधे उस क्रिएटर से जुड़ सकते हैं, जिन्होंने इंडियन सिनेमा की सबसे शानदार और अनोखे जॉनर वाली फिल्म्स में से एक को पर्दे पर लाया था। एक तरफ जहां फैंस यह जानने के लिए बेसब्र हो रहे हैं कि सोहम शाह ‘तुंबाड 2’ में क्या लेकर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इस सालगिरह के मौके पर उठाए गए इस कदम ने फ़्रैंचाइज़ी की बड़ी होती दुनिया को लेकर एक्साइटमेंट के माहौल को अलग लेवल पर पहुंचा दिया है।

‘तुंबाड 2’ को एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसमें दिग्गज प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गड़ा की पेन स्टूडियोज के साथ पार्टनरशिप है। फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं, जो ‘तुंबाड’ यूनिवर्स के इस मोस्ट अवेटेड अगले चैप्टर को डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘आरआरआर’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को सपोर्ट कर चुका पेन स्टूडियोज इस फिल्म को बड़े सिनेमाई स्केल पर दर्शकों तक पहुंचाने के लिए साथ आया है। ‘तुंबाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *