Home / Business / वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस लगातार दूसरे साल सबसे आगे

वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का डेथ क्लेम, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस लगातार दूसरे साल सबसे आगे

ख़बर शेयर करें:

मुंबई, 03 अक्टूबर 2026। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2026 में परिवारों को औसतन ₹15 लाख का व्यक्तिगत डेथ क्लेम यानी मृत्यु दावा भुगतान किया। कंपनी के अनुसार, सार्वजनिक रूप से उपलब्ध उद्योग आंकड़ों के आधार पर वह लगातार दूसरे वर्ष औसत व्यक्तिगत मृत्यु दावा राशि के मामले में सबसे आगे रही है। कंपनी का कहना है कि यह परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

पिछले छह वित्त वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी द्वारा भुगतान की गई औसत व्यक्तिगत डेथ क्लेम राशि वित्त वर्ष 2021 में करीब ₹10 लाख थी, जो वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर ₹15 लाख हो गई। पिछले चार वर्षों के दौरान औसत व्यक्तिगत क्लेम राशि लगभग ₹14-15 लाख के बीच रही है। कंपनी के मुताबिक, आय, कर्ज और पारिवारिक जिम्मेदारियों में बदलाव को देखते हुए पॉलिसीधारकों के लिए समय-समय पर अपने लाइफ इंश्योरेंस कवर की समीक्षा करना जरूरी है।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में अंडरराइटिंग एंड रिटेल क्लेम्स के प्रमुख सारंग गोखले ने कहा कि जीवन बीमा का उद्देश्य परिवारों को उस समय वित्तीय सुरक्षा देना है, जब उन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने कुल ₹5,149 करोड़ के मृत्यु दावों का निपटारा किया। इसी अवधि में कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3 प्रतिशत रहा।

कंपनी के अनुसार, ऐसे व्यक्तिगत दावों में जिनमें कंपनी स्तर पर जांच की आवश्यकता नहीं थी, अंतिम दस्तावेज प्राप्त होने के बाद औसत निपटान समय 1.1 दिन रहा। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का कहना है कि वह तकनीक आधारित सेवाओं और सरल क्लेम प्रक्रिया के माध्यम से परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है।

कंपनी ने पॉलिसीधारकों को सलाह दी है कि वे अपने जीवन के बदलते चरणों, आय, वित्तीय दायित्वों और भविष्य के लक्ष्यों के अनुरूप नियमित रूप से अपने बीमा कवर की समीक्षा करें। पॉलिसी से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए ग्राहक कंपनी की वेबसाइट www.iciciprulife.com पर जा सकते हैं या कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *