Home / Chhattisgarh / राष्ट्रीय खेल दिवस पर SECL ने निकाली साइकिल रैली

राष्ट्रीय खेल दिवस पर SECL ने निकाली साइकिल रैली

कोरबा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा गेवरा में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में DAV पब्लिक स्कूल, गेवरा के कक्षा 6वीं एवं 7वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को खेल, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

साइकिल रैली का शुभारंभ DAV पब्लिक स्कूल, गेवरा के विद्यालय परिसर से हुआ। SECL के कार्मिक विभाग की प्रमुख सुधा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया और स्वयं रैली का नेतृत्व किया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर से साइकिल रैली निकालकर रिक्रिएशन क्लब होते हुए निर्धारित मार्ग का एक चक्कर पूरा किया।

इस अवसर पर DAV पब्लिक स्कूल, गेवरा के प्राचार्य टी. पी. राव ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ एवं फिट रहने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल और नियमित शारीरिक गतिविधियां शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में खेल एवं व्यायाम को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

रैली में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए खेल भावना, शारीरिक सक्रियता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने तथा उन्हें नियमित शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना था। आयोजन से विद्यार्थियों में उत्साह, ऊर्जा और टीम भावना का संचार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *