Home / Chhattisgarh / धर्मांतरण के दबाव में आलोक दुबे ने उठाया आत्मघाती कदम, लिव-इन पार्टनर अमीना ताज गिरफ्तार

धर्मांतरण के दबाव में आलोक दुबे ने उठाया आत्मघाती कदम, लिव-इन पार्टनर अमीना ताज गिरफ्तार

कवर्धा। कवर्धा में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। धर्मांतरण के साथ शादी के लिए दबाव बनाने और मानसिक प्रताड़ना के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने उसकी लिव-इन पार्टनर अमीना ताज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

मामला 29 जुलाई 2026 का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आलोक दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मर्ग जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक अधिकारी की रिपोर्ट और परिजनों एवं गवाहों के बयान लिए गए। पुलिस ने मृतक का मोबाइल व लैपटॉप तथा आरोपी के तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए।

जांच में सामने आया कि आलोक दुबे करीब चार वर्षों से अमीना ताज के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमीना ताज उस पर मुस्लिम धर्म स्वीकार कर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करने का दबाव बना रही थी। साथ ही शादी नहीं करने पर बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, इसी दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर आलोक ने आत्महत्या की। मर्ग जांच के आधार पर 23 सितंबर को अपराध दर्ज किया गया, और 24 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

सूदखोरी के आरोप में जेल जा चुकी है अमीना जानकारी के अनुसार, कवर्धा शहर के मजगांव रोड में रहने वाली अमीना ताज वर्ष 2025 में सूदखोरी के आरोप में जेल जा चुकी है. शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि ब्याज में पैसे देकर लोगों को धमकाकर लूटना का महिला काम करती है। यहां तक पैसे देने के बाद भी लोगों को महिला चरित्र के मामले में फंसाने की धमकी देकर लूटने का काम करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *