Home / Chhattisgarh / पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 16 सितंबर 2026। जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पामगढ़ पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पामगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए अपने कब्जे में रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तत्काल दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी रविदास महंत, उम्र 43 वर्ष, निवासी सरखो चौकी नैला, हाल मुकाम पामगढ़, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत लगभग 2,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार कोशले, आरक्षक भुनेश्वर पटेल, सीताराम सूर्यवंशी और आकाश कलोसिया की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *