प्रियंका चोपड़ा ने पार्टी में पहनी पति निक जोनस की शर्ट, पूरा लुक किया कॉपी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ग्लोबली फैन्स का प्यार लूटती हैं। प्रियंका एक ओर जहां प्रोफेशनली बॉलीवुड और हॉलीवुड में एक्टिव रहती हैं तो दूसरी ओर उनके फोटोज- वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इस बीच प्रियंका के कुछ फोटोज सामने आए हैं, जिन में न सिर्फ प्रियंका ने पति निक जोनस  (Nick Jonas) का लुक कॉपी किया है बल्कि पति की शर्ट भी पहनी हुई है।

प्रियंका ने पहनी निक की शर्ट
दरअसल हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वरदा खान नाडियाडवाला के साथ लॉस एंजिल्स में मुलाकात की। जिसके फोटोज वरदा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए। प्रियंका के ये फोटोज कुछ ही देर में वायरल हो गए और इसके बाद सोशल मीडिया पर निक के फोटोज भी वायरल होने लगे। तस्वीरों में दिख रहा है कि प्रियंका ने पति निक जोनस का फुल ब्लैक लुक कॉपी किया है, वहीं उन्होंने निक की शर्ट भी पहनी हुई है।

निक ने कब पहनी थी ये शर्ट


याद दिला दें कि प्रियंका ने निक की जो शर्ट पहनी है, उसे सिंगर ने Cedars-Sinai Board of Governors की 50वीं एनिवर्सरी इवेंट में पहना था, जो लॉस एंजिल्स के SoFi स्टेडियम में अगस्त 2022 को हुआ था। निक ने उस वक्त एक लाइव परफॉर्मेंस भी दिया था। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने पति निक के कपड़े कैरी किए हैं। प्रियंका को इस काम में काफी मजा आता है और इस बारे में वो कई बार बात कर चुकी हैं। एक ओर जहां सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस अंदाज को क्यूट बता रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ लोग उन्हें कपड़े रिपीट करने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

हॉलीवुड और बॉलीवुड में एक्टिव हैं प्रियंका चोपड़ा


गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ थी। वहीं उसके बाद वो हॉलीवुड फिल्म ‘द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स’में नजर आईं थीं। बात प्रियंका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका के खाते में हॉलीवुड फिल्म ‘सिटाडेल’ और अभिनेता एंथोनी मैकी संग एक्शन फिल्म ‘एंडिंग थिंग्स’ भी शुमार है।