Home / Chhattisgarh / जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार नकदी और 52 पत्ती ताश जब्त…

जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार नकदी और 52 पत्ती ताश जब्त…

अभनपुर,15 सितंबर । अभनपुर थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी रकम और 52 पत्ती ताश जब्त की है।पुलिस के मुताबिक, जुआ खेलने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। मौके से आकाश, ताम्रध्वज और लोकेश उर्फ छोटू, तीनों निवासी अभनपुर, को पकड़ा गया।

आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को SDM न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस की यह कार्रवाई अभनपुर थाना क्षेत्र में की गई। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *