पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

जशपुरनगर ,26 अक्टूबर ।  बगीचा एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकुमार यादव पिता भगवती यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम छिछली ने  बुधवार को  सुबह लगभग 10.00 बजे अपने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । रामकुमार यादव के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह पिछले 1 वर्ष से अपने  माता-पिता और भाइयों से अलग रहता था। उसकी स्वयं की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक एवं स्वास्थ्यगत कारणों से आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है।