छत्तीसगढ़: बहुत कम समय में CM श्री साय ने बहुत कम समय में ही हासिल की लोकप्रियता, 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में हुए शामिल

छत्तीसगढ़: बहुत कम समय में CM श्री साय ने बहुत कम समय में ही हासिल की लोकप्रियता, 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में हुए शामिल

February 29, 2024 Off By NN Express

रायपुर, 29 फरवरी । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देश के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री श्री साय बतौर सीएम बहुत कम समय में ही लोकप्रियता की सीढ़ी चढ़ने लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि, देश के प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘इंडियन एक्सप्रेस’ द्वारा जारी देश के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 77वें नंबर पर काबिज हैं। मामना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री ने अपने दो महीने के कार्यकाल में ही ‘मोदी की गारंटी’ लागू करने सहित कई उपलब्धियों से जनता के दिल में जगह बना ली है।

श्री साय अपने इस छोटे से कार्यकाल में न केवल आदिवासियों का बल्कि आम जनता का विश्वास जीतने में सफल हुए हैं। यही वजह है कि उन्हें देश के प्रभावशाली लोगों की सूची में काफी ऊपर जगह मिली है।