शादी के बंधन में बंधीं इश्कबाज फेम एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी

शादी के बंधन में बंधीं इश्कबाज फेम एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी

February 27, 2024 Off By NN Express

मुंबई ।  टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ फेम एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर शादी के बंधन में बंध गई हैं।एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी संग शादी रचा ली है। नेहा लक्ष्मी अय्यर और रुद्रयश जोशी की शादी मराठी रीति-रिवाज से हुई है। दोनों की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। वहीं अब हाल ही में नेहा लक्ष्मी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपनी शादी की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं,जिसमें वो दुल्हन बनीं काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

एक्ट्रेस के ब्राइडल लुक की बात करें तो फेरे के वक्त नेहा ने लाल रंग की नौवारी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने लाल चूड़ा पहना। अपने लुक उन्होंने हैवी माथा-पट्टी और नेकलेस के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने गजरे के साथ स्लीक हेयर बन बनाया। उनका ये मराठी ब्राइडल लुक चर्चा में बना है।