महतारी वंदन योजना : जिले में 2 लाख 88 हजार 562 महिलाओं ने भरे फॉर्म

महतारी वंदन योजना : जिले में 2 लाख 88 हजार 562 महिलाओं ने भरे फॉर्म

February 21, 2024 Off By NN Express

जांजगीर-चांपा। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन लेने के साथ इनके सत्यापन का कार्य भी किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में अब तक कुल 2 लाख 88 हजार 562 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों में से 2 लाख 65 हजार 448 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। शत प्रतिशत सत्यापन का लक्ष्य हासिल करने हेतु लगातार सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।

महिला बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत सूची का प्रकाशन 23 फरवरी 2024 को किया जायेगा। सूची पर आपत्ति 23 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 02 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राहियों को राशि का अंतरण सीधे उनके खातों में 08 मार्च 2024 को किया जाएगा।