सूर्यकिरण तिवारी होंगे कबीरधाम जिले के नए अपर कलेक्टर

सूर्यकिरण तिवारी होंगे कबीरधाम जिले के नए अपर कलेक्टर

February 20, 2024 Off By NN Express

कवर्धा। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार सूर्यकिरण तिवारी कबीरधाम जिले के नए अपर कलेक्टर होंगी। वह राज्य प्रशासनिक सेवा 2013 बैच की अफसर है। वर्तमान में वह अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य शहरी अभिकरण (सुडा रायपुर) एवं उप सचिव जनसंपर्क मंत्रालय के अतिरिक्त प्रभार पर थी।