उप मुख्यमंत्री साव पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री साव पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में हुए शामिल

February 20, 2024 Off By NN Express

राजनांदगांव। उप मुख्यमंत्री अरूण साव प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक के संयुक्त तत्वावधान में दिग्विजय स्टेडियम खेली जा रहे पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि दिग्विजय स्टेडियम बहुत सुंदर बना है और इसका रख-रखाव अच्छे तरीके से किया जा रहा है। पी-4 एक शानदार आयोजन है, जिसमें राजनांदगांव की चुनिंदा हस्तियां जो जिले की पहचान है, चाहे हो प्रशासन से जुड़े हो, या प्रेस, पुलिस, न्यायालय, नगरीय निकाय एवं नागरिकों में प्रमुख लोग एकत्रित होकर यहां खेल रहे है। आपस में मिलना संवाद होना और साथ-साथ खेलना इसके लिए सभी को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शासन द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। हमारा देश विश्व में खेल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। खेलो इंडिया के तहत भारत शासन योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। खेल एवं खिलाडिय़ों को आगे बढ़ा रही है, ताकि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। प्रधानमंत्री टीम के जीतने पर उन्हें बधाई देते हैं और खिलाड़ी जब हार जाते हैं और निराश होते हंै, तो उनका हौसला बढ़ाते हैं। वे खिलाडिय़ों के प्रति संवेदना एवं सद्भावना रखते हंै। देश में खेल के क्षेत्र में गति आयी है। खिलाडिय़ों को सुविधाएं मिलना प्रारंभ हुआ है। भविष्य में खेल के क्षेत्र में हमारा देश अग्रणी रहेगा।