OMG! जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने, SNCU में बच्चा बदलने का मामला आया सामने, पढ़िए पूरी खबर…

OMG! जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही आई सामने, SNCU में बच्चा बदलने का मामला आया सामने, पढ़िए पूरी खबर…

February 19, 2024 Off By NN Express

एक ही नाम की दो महिलाएं हॉस्पिटल में भर्ती

खंडवा: जिला अस्पताल के एसएनसीयू में बच्चा बदलने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब स्वस्थ बच्चे को जन्म देने वाली मां को उसके बच्चे की हालत नाजुक होने की डॉक्टर ने जानकारी दी। परिजन ने जब स्वस्थ बच्चे को गंभीर बताई जाने पर आपत्ति ली। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने असली परिजन को गांव से स्वस्थ बच्चे को बुलाकर सौंप दिया। हालांकि गंभीर बच्चे की शाम 6:45 मौत हो गई थी। मृत बच्चे को उसके परिजन प्रभारी डॉक्टर ने समझाइश देने पर अपने साथ ले गए।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के प्रसूति विभाग में 14 फरवरी को शास्त्री नगर निवासी मनीषा पति विजय वर्मा डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। सुबह 11:15 बजे मनीषा ने नॉर्मल डिलीवरी से 3 किलोग्राम वजन के स्वास्थ्य बालक को जन्म दिया। सुबह 11:45 बजे एसएनसीयू में मेडिकल जांच के लिए भर्ती किया गया। इसके बाद मनीषा को उसका बच्चा एक दिन भी नहीं मिला। जिसकी चौंकाने वाली वजह सामने आई।

एक ही नाम की दो महिलाएं हॉस्पिटल में भर्ती

14 फरवरी की रात 10:30 बजे सालाई गांव निवासी मनीष पति विजय चौहान ने घर पर 1.28 किलोग्राम के बच्चे को जन्म दिया था। जिसे रात 2:00 बजे परिजन ने अस्पताल के एसएनसीयू ने इलाज के लिए भर्ती किया था। 15 फरवरी से जब भी स्टाफ मनीषा पति विजय के नाम की आवाज दी जाती है तो बी ब्लॉक में एसएनसीयू के पास मदर वार्ड में भर्ती मनीषा चौहान उठकर आती है। वहीं एसएनसीयू से दूर ए ब्लॉक के वार्ड नंबर 3 में मनीषा वर्मा डिलीवरी के बाद से भर्ती थी।