पुलिस लाइन कोंडागांव में किया जाएगा “पुलिस स्मृति दिवस परेड 2022” का आयोजन

पुलिस लाइन कोंडागांव में किया जाएगा “पुलिस स्मृति दिवस परेड 2022” का आयोजन

October 21, 2022 Off By NN Express

कोंडागांव, 21 अक्टूबर I को प्रातः 09 बजे कोंडागांव पुलिस लाईन में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक कोंडागांव दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) को परेड द्वारा सलामी दी जाएगी तत्पश्चात दिनांक 01.09.2021 से 31.08.2022 तक कर्तव्य वेदी पर शहीद हुए पुलिस के अधिकारी, जवानों की नामावली का वाचन किया जाएगा। उसके पश्चात शहीद स्मारक को सलामी दी जाएगी एवं परेड कमांडर द्वारा अपनी टीम को शोक शास्त्र की कार्यवाही कराई जाएगी।

कोंडागांव जिले में निवासरत शहीद जवानों के परिवारों को कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया है, जिन्हें पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस स्मृति दिवस परेड 2022 के कार्यक्रम हेतु दिनांक 21.10.22 के प्रातः 9 बजे जिले के जनप्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी एवं आम जनता सादर आमंत्रित है।