कोरबा: लापता बुजुर्ग की आज सुबह कुएं में मिली लाश, मचा हड़कंप

कोरबा: लापता बुजुर्ग की आज सुबह कुएं में मिली लाश, मचा हड़कंप

February 17, 2024 Off By NN Express

कोरबा,17 फरवरी । जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। कल से लापता बुजुर्ग की आज सुबह कुएं में लाश मिली है, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई है। जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र की है।

जहां एक 25 फीट कुएं में किसी के डूबने की जानकारी मिली, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों की मदद से मृतक को कुएं से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान बाबू उरांव उम्र (55 साल) ढेलवाडीह निवासी के रूप मे हुई। मौके पर पहुंची मानिकपुर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।