ज़िले में अब तक 2 लाख 39 हज़ार 449 महिलाओं ने भरे आवेदन

ज़िले में अब तक 2 लाख 39 हज़ार 449 महिलाओं ने भरे आवेदन

February 17, 2024 Off By NN Express

बेमेतरा। बेमेतरा ज़िले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता की महतारी वंदन योजना का महिला हितग्राहियों को लाभ देने के आवेदन पंजीयन का काम बीते 5 तारीख़ से शुरू किया गया था। महिला एवं बाल विकास की ज़िले की 6 परियोजना में 239449 महिला हितग्राहियों का महतारी वंदन योजना में पंजीयन के फ़ार्म भरे है। वही 191498 आवेदनों की पोर्टल में एंट्री की गयी है। आज शुक्रवार की बात करें तो 4923 महिलाओं ने महतारी वंदन योजना आवेदन भरे। आज पोर्टल में  36531 आवेदनों की पोर्टल में एंट्री की गयी।

    इस कार्य को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत,  मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकाय,परियोजना अधिकारियों और समस्त पर्यवेक्षक एकीकृत बाल विकास परियोजना,ग्राम पंचायत सचिव सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मैदानी अमलों के माध्यम से घर-घर सर्वे कर ऑफलाइन आवेदन भरवा रहे हैं। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि में सकारात्मक भूमिका निभा रहे है। अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पूरे जोश के साथ काम को अंजाम दे रहे है।*

    ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकासबी.डी  पटेल ने बताया आज शुक्रवार को ज़िले की 6 परियोजना में महिला 4923 हितग्राहियों के फ़ार्म भरवाए गये। कलेक्टर रणबीर शर्मा प्रतिदिन आवेदनों और पोर्टल में एंट्री की जानकारी ले रहे है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि ज़िले की शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं के आवेदन भर जाये और समय पर उनकी सभी आवेदनों की पोर्टल में एंट्री भी हो जाये।