शिवांगी जोशी की हो गई सगाई? फैंस हुए सरप्राइज

शिवांगी जोशी की हो गई सगाई? फैंस हुए सरप्राइज

February 13, 2024 Off By NN Express

इन दिनों मनोरंजन जगत से कई स्टार्स की शादी और सगाई की खबरें सामने आ रही हैं। कुछ दिनों पहले एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) की सगाई की खबरें सामने आई थीं। अब एक और एक्ट्रेस की सगाई की खबरों से चर्चाओं का बाजार गर्म है।

टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) सगाई की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा बनाकर शिवांगी जोशी ने लोगों का दिल जीता था। इस शो के बाद उनकी पापुलैरिटी जबरदस्त तरीके से बढ़ी। इस शो के बाद शिवांगी ‘बरसातें’ में भी नजर आईं। वहीं, सीरियल से अलग शिवांगी जोशी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं।

शिवांगी जोशी की हो गई सगाई?

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया, जिसे फैंस ने उनकी सगाई का अनुमान लगाया है। दरअसल, शिवांगी ने कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें वह डायमंड रिंग को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। शिवांगी की तस्वीरों ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को देख हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि क्या उन्होंने सगाई कर ली है या यह किसी विज्ञापन के लिए है।

फैंस हुए सरप्राइज

शिवांगी की पोस्ट पर उनके दोस्त राजीव आदतिया ने कमेंट किया- मुझे सच में लगा ये कब कैसे हो गया और मुझे कैसे पता नहीं चला? वहीं, एक यूजर ने लिखा, ‘सच में लगा आप शादी करने वाली हो। मोय मोय हो गया।’