मिथुन चक्रवर्ती हेल्थ अपडेट: थुन की तबीयत में सुधार, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

मिथुन चक्रवर्ती हेल्थ अपडेट: थुन की तबीयत में सुधार, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

February 12, 2024 Off By NN Express

मुंबई । हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शनिवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद अभिनेता की सेहत में सुधार हुआ। फिलहाल, मिथुन डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रविवार शाम को अस्पताल की ओर से अभिनेता का हेल्थ अपडेट जारी किया गया। अस्पताल से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार हुआ है और वह स्वस्थ हैं।

चिकित्सा अधिकारी ने आगे कहा, मिथुन अब पूरी तरह से स्वस्थ हो रहे हैं, अस्पताल में एमआरआई के साथ-साथ उनके कई मेडिकल टेस्ट भी हो चुके हैं। उन्होंने आज हल्का भोजन लिया है और अब उनकी तबीयत स्थिर है। छुट्टी से पहले उन्हें कुछ जांच से गुजरना होगा, जिसके बाद वे घर जा सकेंगे’।

गौरतलब है कि 73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती को सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद खबर सामने आई कि शूटिंग के दौरान थकान और शरीर में पानी की कमी की वजह से मिथुन की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें चक्कर आने लगे थे।