दिवाली पर अपनों के लिए खुद सजाएं गिफ्ट पैक, सिंपल सी चीज भी दिखेगी खास

दिवाली पर अपनों के लिए खुद सजाएं गिफ्ट पैक, सिंपल सी चीज भी दिखेगी खास

October 19, 2022 Off By NN Express

Kaise Sajaye Diwali Gift: दिवाली पर तरह-तरह के गिफ्ट लोगों को दिए जाते हैं। इसमें कुछ क्रॉकरी आइटम होते हैं तो कुछ घर सजाने का सामान। वहीं कुछ लोग स्नैक्स आइटम और मिठाई भी गिफ्ट करते हैं। इसी बीच बाजार में काफी अट्रैक्टि गिफ्ट पैक्स मिलते हैं, जो लेन देन में काफी अच्छे लगते हैं, जबकि इनके दाम काफी ज्यादा होते हैं। ऐसे में आप घर पर अपने गिफ्ट को खूबसूरती से सजा सकते हैं। इसके लिए बस कुछ ही चीजों की जरूरत होती है और ये चीजें सिंपल सी चीजों को भी खास बना देती हैं। 

कैसे सजाएं दिवाली गिफ्ट

1) रिबन का करें इस्तेमाल- गिफ्ट को खूबसूरती से सजाने के लिए आप रिबन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये गिफ्ट को अट्रैक्टिव बना देते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आप गिफ्ट पैक के कंट्रास्ट में वाले रंग के रिबन को चुनें। रिबन से फूल भी बना सकते हैं। 

2) नेट से पैक बनेगा खूबसूरत- दिवाली पर गिफ्ट पैक को सजाने के लिए आप नेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ड्राई फ्रूट्स प्लेट या मिठाई के डिब्बे को सजाने में बहुत काम आते हैं। 

3) फूल से पैक दिखेगा अट्रैक्टिव- मार्केट में ऐसे कई आर्टिफिशियल फूल आते हैं जो गिफ्ट पैक सजाने में आपकी मदद कर सकते हैं। इस खुशियों के त्योहार पर अपने करिबियों के गिफ्ट पैक को रंगबिरंगे फूलों से सजाएं।

4) टोकरी में सामान दिखेगा सुंदर- दिवाली गिफ्ट सजाने के लिए आप खूबसूरत टोकरियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप गिफ्ट में स्नैक्स आइटम दे रहे हैं, तो उन्हें टोकरी में रख सकते हैं। और फिर इसे नेट और रिबन से सजा सकते हैं।

5) कांच के कंटेनर लगते हैं अच्छे-   चॉकलेट या फिर मिठाई गिफ्ट में देना चाहते हैं तो इसे रखने के लिए कांच के कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।