लहसुन के दाम: रिकार्ड तोड़ बढ़ रही लहसुन की कीमतें

लहसुन के दाम: रिकार्ड तोड़ बढ़ रही लहसुन की कीमतें

February 11, 2024 Off By NN Express

400-500 रुपए प्रतिकिलो बिक रही

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले तक दिल्ली में 100 से 150 रुपये किलो तक बिकने वाला लहसुन आज साढ़े चार सौ से 500 रुपए किलो तक बिक रहा है

READ MORE: DAILY HOROSCOPE 11 FEBRUARY 2023: जानें आज का राशिफल, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ.

दिल्ली में महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी से लहसुन की खेप आती है। जहां के किसानों से सस्ती लहसुन की खरीद के बावजूद मंडियों और बाजारों में लहसुन की कीमतें आसमान छू रही हैं, जबकि पैदावार में कहीं कोई कमी नहीं है। बात करें दिल्ली की मंडियों में बिक रही लहसुन की कीमत की तो अलग-अलग जगहों पर क्वालिटी के अनुसार विभिन्न कीमतों पर बिक रही है जो अधिकतम साढ़े चार सौ से 500 रुपये किलो तक है।