छत्तीसगढ़: धान खरीदी केन्द्र पहुंचे कलेक्टर, उठाव में तेजी लेन के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़: धान खरीदी केन्द्र पहुंचे कलेक्टर, उठाव में तेजी लेन के दिए निर्देश

February 8, 2024 Off By NN Express

रायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह गुरुवार को अभनपुर के ग्राम केंद्री स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने वहां धान खरीदी के उठाव की जानकारी ली और बचे धान के जल्द उठाव के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि इस समिति में इस वर्ष 75 हजार 138 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई। साथ ही अबतक 71 हजार 710 क्विंटल धान का उठाव हुआ और 3 हजार 50 क्विंटल धान का उठाव शेष है।