छत्तीसगढ़: वैशाली नगर मंडल ने किया बिचपुरिया व महेश वर्मा का स्वागत

छत्तीसगढ़: वैशाली नगर मंडल ने किया बिचपुरिया व महेश वर्मा का स्वागत

February 8, 2024 Off By NN Express

भिलाई । भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल द्वारा पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के प्रदेश कार्य समिति मनोनीत होने पर और महेश वर्मा के नवीन जिला अध्यक्ष बनने पर सन मैरिज पैलेस में जोशीला स्वागत और अभिनंदन समारोह रखा गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य ब्रजेश बिचपुरिया ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं को यह संकल्प दिलाया कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं को हमें गांव-गांव तक घर-घर तक पहुंचाना है और उनके नेतृत्व में तीसरी बार मोदी सरकार बना कर लाना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जो लक्ष्य है 400 पार का उसे हमें छत्तीसगढ़ से 11 की 11 लोकसभा सीट जीताकर सफल बनाना है। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से वैशाली नगर मंडल के अध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह, महामंत्री दिनेश मिश्रा, अर्जुन साहू, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज तिवारी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रविंद्र चौहान, शिव बघेल, विनय सेन, विश्व रंजन सिंह, शशि बघेल, शशी भगत, राहुल परिहार, पार्षद नोहर वर्मा, यश सोनी, अर्पित तिवारी, विनोद निर्मलकर, गुरुनाम सिंह, स्वीटी कौशिक, प्रमिला दुबे आदि बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।