जिले में कुल 17142 किसानों से 1 लाख टन से अधिक धान खरीदा गया

जिले में कुल 17142 किसानों से 1 लाख टन से अधिक धान खरीदा गया

February 6, 2024 Off By NN Express

धान खरीदी की तिथि बढ़ने से 135 किसान हुए लाभान्वित

बीजापुर। जिला बीजापुर में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य धान उपार्जन का कार्य 01 नवम्बर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक जिले में कुल 19506 पंजीकृत किसानो से 113800.00 में टन धान उपार्जन का लक्ष्य के निर्धारित किया गया 31 जनवरी 2024 तक स्थति में 17007 किसानो से 100420.60 मे. टन धान खरीदी किया गया। राज्य शासन द्वारा शेष बचे किसानो के लिए 04 फरवरी 2024 तक समयावधि में वृद्धि किया गया जिसमें 135 किसानों का 1111.24 मे. टन की खरीदी किया गयाI जिसके पश्चात जिले में कुल 17142 किसानो से 101531.84  मे. टन धान खरीदी किया गया। धान खरीदी की तिथि में वृद्धि होने से जिले के 135 किसानों को प्रत्यक्ष रुप से लाभ मिला।