देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी Kiran Bedi बनी पंजाब की राज्यपाल..

देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी Kiran Bedi बनी पंजाब की राज्यपाल..

February 5, 2024 Off By NN Express

पंजाब। देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी Kiran Bedi पंजाब की राज्यपाल बनाई गई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार होने के चलते किरण बेदी को राज्यपाल बनाए जाने के चर्चे खूब चल थी, क्योंकि आम आदमी पार्टी के साथ किरण बेदी का पुराना रिश्ता भी रहा है । जिसके चलते वह पार्टी के तौर-तरीकों को अच्छे ढंग से जानती हैं और इन्हें किस तरीके से काबू में रखा जा सकता है इस बारे में भी उन्हें भली-भांति जानकारी है।

किरण बेदी को पंजाब का राज्यपाल बनाए जाने के संबंध में अधिकृत आदेश आ गया। इससे पहले पंजाब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. कमल सोई द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर किरण बेदी को पंजाब का राज्यपाल बनाए जाने की बधाई देते हुए उनके संबंध में काफी लिखा भी था परंतु जैसे ही इस मामले को लेकर हलचल बड़ी तो कमल सोई द्वारा अपने ट्विटर हैंडल से इस पोस्ट को भी हटा दिया गया।

गौरतलब है पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इस्तीफ़ा कल दे दिया था।बता दें कि, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बीते दिन अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजते हुए कहा लिखा कि अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के पद से अपना इस्तीफा देता हूं। कृपया इसे स्वीकार करें।बनवारीलाल पुरोहित साल 2021 में पंजाब के 36वें राज्यपाल बने थे।

पंजाब के राज्यपाल रहे बनवारी लाल पुरोहित और वहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच अक्सर तनातनी की खबरें आतीं थीं। दो दिन पहले ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्यपाल हमें तंग कर रहे हैं। लोकतंत्र में इलेक्टेड राज चलता है लेकिन कुछ लोगों को सिलेक्टेड राज की आदत पड़ गई है। इससे पहले भी भगवंत मान पंजाब के गवर्नर पर तंज कस चुके हैं। कई मामलों में दोनों के बीच इतने मतभेद हुए कि पंजाब के सीएम सुप्रीम कोर्ट तक चले गए थे।