छत्तीसगढ़: धान खरीदी के अंतिम दिन 154583 किसानों ने बेचा धान

छत्तीसगढ़: धान खरीदी के अंतिम दिन 154583 किसानों ने बेचा धान

February 5, 2024 Off By NN Express

बेमेतरा ।  बेमेतरा ज़िले में समर्थन मूल्य पर नगद और लिंकिंग के आधार पर धान खरीदी के 4 फरवरी रविवार को शाम 4 बजे तक 934686 मीट्रिक टन धान की ख़रीदी की जा चुकी  है।

राज्य के किसानों के हित में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य और लिंकिंग पर धान खरीदी* की अवधि में वृद्धि की थी। पहले यह अवधि 31 जनवरी तक थी। मुख्यमंत्री ने राज्य में रिकार्ड धान खरीदी के बावजूद किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए यह संवेदनशील निर्णय लिया है।

ज़िला खाद्य अधिकारी नीतीश त्रिवेदी नए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में बेमेतरा  ज़िले में रविवार  शाम तक  934686 मैट्रिक टन धान की ख़रीदी की जा चुकी है।  ज़िले के 154583 किसानों ने आज  शाम तक धान  बेचा।