दुखद समाचार: पद्मश्री सम्मानित दिग्गज अभिनेता साधु मेहर का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख

दुखद समाचार: पद्मश्री सम्मानित दिग्गज अभिनेता साधु मेहर का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुःख

February 4, 2024 Off By NN Express

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

मुंबई ।  हिंदी और ओडिया दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोडऩे वाले दिग्गज अभिनेता और निर्देशक साधु मेहर का 84 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। मशहूर अभिनेता, निर्देशक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित साधु मेहर के निधन की खबर सुन फिल्म इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी जबरदस्त झटका लगा है। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी मेहर को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिग्गज अभिनेता साधु मेहर के निधन पर दुख जताया है।