दिल्ली में दो दिन बारिश – मौसम विभाग

दिल्ली में दो दिन बारिश – मौसम विभाग

February 3, 2024 Off By NN Express

नई दिल्ली।  दिल्ली में 31 जनवरी और 1 फरवरी को  झमाझम बारिश के बाद  2 फरवरी फिर सुबह के वक्त घना कोहरा देखा गया। तेज हवाओं के साथ बारिश ने दिल्ली के महीनेभर का सूखा खत्म कर दिया था। इसके बाद दोपहर में ठंड के काफी राहत मिली और धूप भी खिली नजर आई लेकिन दिल्ली में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 3 और 4 फरवरी को दिल्ली में बारिश होगी। 3 फरवरी को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी। वहीं तापमान भी कम रहेगा। कल दिल्ली में आज की तरह ही न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है और अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा।