धनतेरस पर 25 फीसदी तक बढ़ सकती है सोने की बिक्री…

धनतेरस पर 25 फीसदी तक बढ़ सकती है सोने की बिक्री…

October 19, 2022 Off By NN Express

नई दिल्ली ,19 अक्टूबर । धनतेरस पर देशभर के सराफा बाजारों में रौनक बढ़ सकती है। इस दौरान सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहने की उम्मीद है। पिछले दो साल से बाजार में कोरोना का जो डर था, इस बार खत्म हो चुका है। त्योहारों पर खर्च करने की लोगों की धारणा में तेजी आई है। इसका असर सोने और आभूषणों की खरीदारी पर भी दिखेगा। इस बार धनतेरस पर सोने की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 20-25 फीसदी ज्यादा रहने की उम्मीद है। धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में गिरावट आई है।


हालांकि, डॉलर की तुलना में रुपये में गिरावट, आयात शुल्क और महंगाई को लेकर कुछ चिंताएं हैं। फिर भी, कुल मिलाकर सोने के भविष्य को लेकर परिदृश्य बेहतर है। उन्होंने कहा कि 2020 में धनतेरस के दौरान सोने की खरीदारी पर कोरोना भारी पड़ गया था। उसके मुकाबले 2021 में काफी सुधार देखने को मिला, जिससे पिछले साल सोना का कुल आयात 1,000 टन रहा था। इस बार भी माहौल काफी बदल गया है। धनतेरस पर सोने में रौनक रहेगी। पिछले साल की बिक्री का स्तर पार हो जाएगा।

इस धनतेरस पर सराफा बाजार गुलजार है। लोगों की इनक्वायरी काफी बढ़ी है। दुकानों पर भीड़ दिख रही है। भाव की वजह से सोने के भारी आभूषणों की जगह हल्के वजन की मशीनरी जूलरी की मांग ज्यादा है। दुनियाभर के बाजार मंदी की आशंका को लेकर डरे हुए हैं। लेकिन, भारतीय बाजारों में इसका कोई डर नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी पीली धातु की कीमतों में गिरावट आई है। इसलिए, इस धनतेरस मंदी के डर से सोने की चमक फीकी नहीं होगी। भविष्य को लेकर जिस तरह की अनिश्चितताएं बाजार में हैं, उससे सोने-चांदी में मजबूती आनी है। इसलिए निवेश के लिहाज से यह सोना खरीदने का अच्छा मौका है।