राहुल के काफिले पर हमला, गाड़ी शीशा टूटा : कांग्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया…

राहुल के काफिले पर हमला, गाड़ी शीशा टूटा : कांग्रेस ने दी यह प्रतिक्रिया…

January 31, 2024 Off By NN Express

मालदा । राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से बंगाल प्रवेश कर रही है। इस दौरान खबर आई कि उनके काफिले पर किसी ने हमला कर दिया। इस हमले में राहुल गांधी के गाड़ी का शीशा टूट गया। हालांकि इस घटना के दौरान किसी को चोट नहीं आई है। हमले के बाद राहुल के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें कार से नीचे उतारा। कार में राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन भी सवार थे। हालांकि इस मामले पर कांग्रेस की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई।

दरअसल, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार से बंगाल पहुंची। बुधवार दोपहर को जैसे ही ये यात्रा मालदा पहुँची तो किसी ने कार के ऊपर पथराव कर दिया। अधीर रंजन ने हमले के संबंध में जवाब देते हुए कहा कि मैं कार के अंदर था। मैंने नहीं देखा कि पीछे से कौन ईंट फेंक रहा था। लेकिन राहुल को बंगाल में हर कदम पर रोका जा रहा है।

हालांकि, कुछ देर बाद कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कार के शीशे टूटने को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, “गलत खबर को लेकर स्पष्टीकरण : पश्चिम बंगाल के मालदा में राहुल गाँधी से मिलने अपार जनसमूह आया था। इस भीड़ में एक महिला राहुल से मिलने अचानक उनकी कार के आगे आ गई, इस वजह से अचानक ब्रेक लगाया गया। तभी सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार का शीशा टूट गया। राहुल गांधी जनता पर हो रहे अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता उनके साथ है, जनता उनको सुरक्षित रखे है।”

यह घटना मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश कर रही थी।

अनदेखी के चलते यह घटना घटी: अधीर रंजन चौधरी
इस घटना पर जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा,”पीछे से किसी ने पत्थर मारा होगा। पुलिस अनदेखी कर रही है। अनदेखी के चलते यह घटना घटी, ऐसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।”