निक जोनस भाइयों के साथ पहुंचे इंडिया

निक जोनस भाइयों के साथ पहुंचे इंडिया

January 28, 2024 Off By NN Express

मुंबई । अमेरिकी पॉप रॉक बैंड जोनस ब्रदर्स पहली बार भारत में परफॉर्म करने जा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति निक अपने दोनों भाई जो और केविन के साथ शनिवार को मुंबई पहुंचे। तीनों अपने मोस्ट अवेटेड कॉन्सर्ट के लिए इंडिया आए हैं। तीनों शनिवार की सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे और पैपराजी के लिए पोज दिए।