दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

January 26, 2024 Off By NN Express

दंतेवाड़ा। 75वां गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय के स्थान हायर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान में अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। अटामी ने हायर सेकण्डरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। साथ ही मुख्य अतिथि अटामी द्वारा परेड की सलामी जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी तथा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के साथ ली गयी। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन एवं गुब्बारे एवं शान्ति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े गये। इस दौरान रस्मी परेड में शामिल सशस्त्र बल की टुकड़ियों ने तीन बार हर्ष सूचक फायर कर राष्ट्रीय तिरंगे तथा मुख्य अतिथि को राष्ट्रगान की धुन बजाई गयी। मार्च पास्ट में शामिल टुकडि़यों में शामिल छ.ग सशस्त्र बल दन्तेवाड़ा, जिला पुलिस बल दन्तेवाड़ा, जिला महिला पुलिस बल दंतेवाड़ा, नगर सैनिक दन्तेवाड़ा, एनसीसी सीनियर डिवीजन दल ने आस्था विद्या मंदिर जावंगा की बैंड पार्टी के राष्ट्र धुन पर कदम से कदम मिलाकर आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि चैतराम अटामी ने मार्च पास्ट के पश्चात परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान जिला कलेक्टर चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

इस अवसर पर विधायक दंतेवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य रामूराम नेताम, नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयदयाल नागेश, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता, वनमंडलाधिकारी सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, एसडीएम जयंत नाहटा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और अर्धसैनिक बलों के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण, नागरिक, महिलाएं और बड़ी संख्या में शालेय छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।